61 जोड़ों ने एक दूसरे का थामा हाथ, खाईं कसमें
उरई, मार्च 18 -- कोंच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को गल्ला मंडी परिसर में आयोजित किया गया। इसमें 61 कन्याओं की शादी संपन्न हुई। समारोह में मौजूद अतिथिगणों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 61 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। सभी जोड़ों को वैवाहिक प्रमाण पत्र सहित शासन द्वारा प्रदत्त सोने- चांदी के कुछ जेवर और घर गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक पुत्र आशु निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख कोंच रानी देवी, प्रतिनिधि सतेंद्र निरंजन शीलू पड़री आदि नवजोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की और सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को सरकार का सराहनीय कार्य बताया। बीडीओ प्रशांत यादव, नगर पालिका ईओ मोनिका उमराव के साथ विभागीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.