भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को समीक्षा भवन में 17 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 को लेकर सभी केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने डीएसपी (ट्रैफिक) को परीक्षा के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़भाड़ न रहे। ताकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने में किसी परीक्षार्थी को कठिनाई न हो। ब्रीफिंग में बताया गया कि जिला में अनुमंडल वार 61 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिस पर दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। सदर अनुमंडल में 42 केंद्रों पर प्रति पाली परीक्षार्थियों की संख्या 16,576 है। नवगछिया में 10 परीक्षा केन्द्र में प्रति पाली 3,372 परीक्षार्थी बै...