नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- गृहमंत्री अमित शाह 61 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी फिट और एक्टिव दिखते हैं। अमित शाह का वजन पहले काफी बढ़ा हुआ था लेकिन फिर उन्होंने उसे कम किया और डायबिटीज पर भी कंट्रोल पाया। किसी भाषण के दौरान अमित शाह ने युवाओं को फिट रहने के लिए जागरुक किया था और कहा था कि अगर फिट रहना है तो लाइफस्टाइल में बदलाव करना पड़ेगा। अमित शाह ने भी अपने लाइफस्टाइल में काफी बदलाव किए और खुद को फिट किया। उनके ऊपर कई कामों की जिम्मेदारी रहती है लेकिन इसके बाद भी अमित शाह फिटनेस रूटीन को फॉलो करना नहीं भूलते हैं। चलिए बताते हैं गृहमंत्री किस तरह से खुद को फिट रखते हैं और डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए उन्होंने किन आदतों को अपनाया।2020 से किया बड़ा बदलाव अमित शाह ने भाषण के दौरान बताया कि साल 2020 से उन्होंने अपनी दिनचर्या में बड़ा बदलाव क...