मोतिहारी, मई 8 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि उत्पादन बाजार समिति मोतिहारी के जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण कर नया लुक दे दिया गया है। बाजार समिति में दो फेज में करीब 61 करोड़ रुपए की लागत से कार्य पूरा किया गया है। पहले फेज में करीब 12 करोड़ रुपए व दूसरे फेज में करीब 49 करोड़ रुपए से निर्माण कार्य किया गया है। निर्माण कार्य पूरा कर पुल निर्माण निगम के द्वारा सदर एसडीओ को हैंडओवर के लिए पत्र दिया गया है। बाजार समिति में बनी है 189 दुकानें : बाजार समिति में 189 नए दुकान का निर्माण हुआ है। इसमें 64 दुकानों को पूर्व में हैंडओवर किया जा चुका है। शेष 125 नए दुकानों का हैंडओवर होना बाकी है। इन दुकानों में आलू,प्याज सहित फल दुकानें शामिल है।प्रशासनिक भवन सीसीटीवी से हुआ लैस : दूसरे फेज में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य हुआ है। इसके अलावा र...