पलामू, जनवरी 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के उतरी प्रमंडल के उप-निदेशक प्रजेश कांत जेना ने कहा कि वन्य जीवों के खाल व अवशेष आदि की तस्करी के आरोप मे पिछले दो महीने में झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ से 61 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद भी अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। आरोपियों के साथ पैंगोलिन का छाल, दोमुहा सांप, मुंगा, हिरण के छाल, सांप के जहर, देशी भरठुआ, मोर का पैर, बाघ के हड्डी, गुलेल, दो पहिया और चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है। प्रजेश कांत जेना ने गुरुवार को मेदिनीनगर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियों से साझा किया। उन्होंने बताया कि वन्यजीव तस्करी को रोकने के लिए झारखण्ड राज्य सहित देश के अन्य राज्यों में तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी मे संलिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए 18 नवंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.