नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- जगुआर लैंड रोवर ने भारत में अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग्स भी शुरू कर दी हैं। यह रेंज रोवर की पहली पूरी तरह से बिजली से चलने वाली स्पोर्ट SUV है। इसमें दो पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर, ऑल-व्हील ड्राइव और बड़ा 118.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह कार 550bhp की पावर और 850 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 609 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। आइए जानते हैं इस धाकड़ लग्जरी SUV के बारे में विस्तार से।रफ्तार और पावर का असली मजा परफॉर्मेंस की बात करें तो यह लग्जरी EV किसी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं है। बता दें कि 'डायनेमिक लॉन्च' मोड में यह कार महज 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कंप...