फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन के तहत मुफ्त कनेक्शन का वितरण समारोह पूर्वक किया। योजना के लाभार्थियों को कनेक्शन केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने दिया तो महिलाओं के चेहरे खिल गए। नेताओं ने पार्टी की योजनाएं गिनाई। दयानाम भारत गैस सर्विस ने द्वारिकाधीश गार्डन ककरऊ कोठी में 609 उज्ज्वला गैस कनेक्शन बांटे। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता एवं खाद्य सार्वजनिक वितण बीएल वर्मा ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आज उज्ज्वला योजना तीन के तहत बहनों को मुफ्त कनेक्शन, सिलेंडर सहित पूरा सैट दिया जा रहा है। यह सिर्फ योजना का विस्तार नहीं, बल्कि घर-घर की रसोई एवं लोगों की सेहत में बदलाव है। इससे धुएं से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी। योजना ने देशभर की करोड़ों माताओं-बहनों के जीव...