लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में 3126 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का पुनर्निमाण व मरम्मत पर 604 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 302 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है। भवनों की मरम्मत कर छात्रों की सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।मरम्मत व पुननिर्माण के लिए प्रत्येक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय पर 15.36 लाख रुपये खर्च होंगे। 2243 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों की मरम्मत पर कुल 344.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किश्त के रूप में 172.26 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब स्कूलों में जल्द मानकों के अनुसार निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पांच प्राथमिक विद्यालय भवनों का जीर्णोद्धार होगा जिला व राज्य स्तरीय कमेटी की निगरानी में निर्माण कार्य कराया जाएगा।वहीं दूसरी ओर प्रत्येक उच्च प्राथ...