नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- भारतीय बाजार में भले ही फॉक्सवैगन की इलेक्ट्रिक कार नहीं आई हो, लेकिन ग्लोबल मार्केट में कंपनी इस सेगमेंट में मौजूद है। अब कंपनी ने यूरोपियन मार्केट के लिए ID. टिगुआन को पेश कर दिया है। फॉक्सवैगन का कहना है कि 2027 में ग्लोबली लॉन्च होने वाली ID. टिगुआन, ID.4 और ID.5 की नेक्स्ट जनरेशन सक्सेसर है। यह eSUV RWD और AWD लेआउट में 58kWh और 77kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसकी WLTP रेंज 600km तक होगी। इसे इसके ICE-पावर्ड मॉडल के साथ ही बेचा जाता रहेगा। स्टाइलिश डिजाइन और एक्सटीरियरID. टिगुआन को MEB+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह कंपनी की 'Pure Positive' डिजाइन लेंग्वेज को फॉलो करता है। कंपनी का कहना है कि उसने ID.4 और ID.5 के क्रॉसओवर जैसे लुक के बजाय ID. टिगुआन को SUV जैसा डिजाइन दिया ...