नई दिल्ली, जून 22 -- AI+ ने अपनी नई Nova 2 सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन AI+ Nova 2 Neo 5G और AI+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन दोनों डिवाइसेज को अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है। जहां Nova 2 Neo 5G उन लोगों के लिए है जो कम कीमत में 5G फोन खरीदना चाहते हैं, वहीं Nova 2 Pro 5G को बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स पसंद करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत 6000mAh की बैटरी और 48MP कैमरा है। इसके अलावा Pro मॉडल में 144Hz डिस्प्ले और खास LED Notification Lights भी दी गई हैं। AI+ Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर चलते हैं। कंपनी ने इसमें NxtPrivacy Dashboard और AI Key जैसे फीचर्स शामिल किए हैं। जाने...