6000 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक गिरफ्तार, पिकअप जब्त
सीतामढ़ी, मई 14 -- परिहार। शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6000 बोतल नेपाली सौंफी शराब लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को भी धर दबोचा। गिरफ्तार चालक की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी रघुनंदन राय के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप है। जानकारी के मुताबिक सअनि जय मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्ती में थी। यह भी पढ़ें- अररिया: 21.780 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त व चालक फरार इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप चालक बेला की ओर से पिकअप में शराब लेकर परिहार की ओर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.