हल्द्वानी, जून 18 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ सेवा (प्रवक्ता संपर्क समूह-ग) की विषयवार लिखित परीक्षा गुरुवार को पांच परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गई। एडीएम वित्त सौरभ असवाल ने बताया कि पहली पाली में 1813 के सापेक्ष 1199 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि दूसरी पाली में 1813 अभ्यर्थियों में से 1195 उपस्थित रहे। 618 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कमलुवागांजा, डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...