लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- शहरी गरीबों के पक्के आवास का सपना साकार करने की दिशा में सरकार ने सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत 600 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह करोड़ रुपये की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। कार्यक्रम का संयोजन पीओ डूडा संगीता सिंह ने किया। कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और पीओ डूडा संगीता सिंह की मौजूदगी में सीएम के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी। सीएम ने बटन दबाकर सभी लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख की धनराशि अंतरित की। इस दौरान विधायक एवं डीएम ने एडीएम संग लाभार्थियों को आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.