600 वोटर कार्ड, 50 ATM और 25 पैन कार्ड; झारखंड में झाडियों से मिले सैंकड़ों दस्तावेज; क्या है मामला
बोकारो, मई 13 -- झारखंड के बोकारो के सेक्टर छह थाना क्षेत्र स्थित सिटी कॉलेज के पीछे झाड़ियों में बड़ी संख्या में वोटर आईडी, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद सेक्टर छह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी दस्तावेजों को बरामद कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने करीब 600 वोटर आईडी कार्ड, 50 एटीएम कार्ड और 25 पैन कार्ड बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम गठित की गई है। जांच के दौरान सामने आया कि बरामद दस्तावेज फर्जी या क्लोन नहीं, बल्कि पूरी तरह असली हैं। इनमें अधिकांश दस्तावेज वर्ष 2022 में जारी किए गए थे, जिन्हें पोस्ट ऑफिस के माध्यम से संबंधित लोगों तक पहुंचाया जाना था, लेकिन वे कभी डिलीवर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.