कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में छात्राओं और बच्चियों को सशक्त बनाने की दिशा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 600 बच्चियों को आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग और नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) के प्रयास से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, डीएसडब्ल्यू प्रो. अंशु यादव, डॉ. श्रवण कुमार यादव ने किया। कराटे प्रशिक्षक विजय कुमार और उनकी टीम ने बच्चियों को कराटे, जुम्बा, योग के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...