नई दिल्ली, जनवरी 5 -- कुवैत में नए साल के पहले हफ्ते में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली शक्तिशाली हवाओं का कहर जारी रहेगा, जिनकी रफ्तार 60 किमी/घंटे से भी अधिक रहने का अनुमान है। यह सिर्फ हल्की हवा नहीं होगी, इसकी ताकत से पूरे देश में धूल और रेत उड़ने की आशंका है, जिससे नीला आसमान धुंधला होकर भूरा हो जाएगा। मौसम विभाग की माने तो बाहर निकलने वालों पर इसका असर तुरंत दिखेगा।तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे तेज हवाओं के साथ ठंड की चेतावनी भी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है, जिससे कृषि और रेगिस्तानी इलाकों में पाला पड़ने का खतरा है। पाले की चेतावनी सोमवार सुबह 1:30 बजे से 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.