लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बहराच के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में करीब 60 हाथियों का विशाल झुंड कुड़वा मोड़-कतर्नियाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय सड़क पर ही ठहर गया। झुंड में छोटे बच्चों सहित बड़ी संख्या में हाथी शामिल थे। हाथियों के सड़क पर रुकने से करीब 30 मिनट तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में इन दिनों हाथियों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। हाथियों का यह बड़ा समूह कई गुटों में बंटा हुआ है। इनमें से 30 से 40 हाथियों का एक दल मटेही ग्राम पंचायत के कंचनफाटा और आजमगढ़पुरवा गांव में पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों की आवाजाही 70वीं बटालियन एसएसबी के निशानगाड़ा बीओपी के पास की बताई जा रही है। इतने बड़े झुंड को सड़क पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.