60 हाईमास्ट लाइट से जगमगाएगा भोजपुर, पांच करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन
आरा, सितम्बर 14 -- सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा- क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता आरा, निज प्रतिनिधि। आरा लोकसभा क्षेत्र के आरा, जगदीशपुर और पीरो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुशंसित करीब पांच करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन सोमवार को सांसद सुदामा प्रसाद ने किया। योजनाओं में 12.5 मीटर ऊंचाई वाले 60 हाईमास्ट लाइट की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन के साथ विभिन्न सिविल वर्क भी शामिल हैं। सांसद की अनुशंसा पर भोजपुर जिले में कुल 60 स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं। इनके चालू होने से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों में रात के समय प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होगी। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा में 'समृद्ध चैरिटेबल ट्रस्ट' का शुभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.