मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 60 हजार से अधिक बच्चों के लिए खाने पर सकंट मंडरा रहा है। इन स्कूलों में गैस खत्म है और खाना बनाने को मिट्टी और ईंट के चूल्हे का जुगाड़ किया गया है।हर महीने जिले में लगभग चार लाख बच्चे स्कूलों में खाना खा रहे हैं। इसके लिए 4241 सिलेंडर की हर महीने जरूरत होती है। इसमें अभी वर्तमान में 728 स्कूलों में गैस नहीं है। इन स्कूलों के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने को लेकर डीपीओ मिड-डे-मील अमित कुमार ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखा है।सबसे अधिक मीनापुर और मोतीपुर के स्कूलों में किल्लत :सबसे अधिक मीनापुर और मोतीपुर के स्कूलों में गैस की किल्लत है। मीनापुर में 436 गैस सिलेंडर की जरूरत होती है जिसमें अभी 196 कम है। इसी तरह मोतीपुर में 440 की जरूरत हर महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.