60 हजार से अधिक लोगों को नहीं मिला पानी
धनबाद, जून 8 -- धनबाद। भूदा और बरमसिया जलमीनार से रविवार को आपूर्ति बाधित रही। 60 हजार से अधिक आबादी को पानी नहीं मिला। इस कारण लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। पेयजल व स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि प्लांट में तीन घंटे बिजली नहीं थी। इस कारण जलमीनार तक पानी नहीं पहुंचा, जिससे लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा। सोमवार को पानी की आपूर्ति की जाएगी। यह भी पढ़ें- कोरंगा बस्ती और मटकुरिया में बनेगी नई जलमीनार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.