कन्नौज, मई 29 -- ​कन्नौज। शुक्रवार दोपहर शहर के तहसील परिसर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब विजिलेंस की टीम ने छापेमारी करने हुए उपनिबंधक और उनके निजी सहायक को 60 हजार रंगे हाथों दबोच लिया। टीम दोनो को लेकर कोतवाली पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनो को लेकर कानपुर लेकर चली गई। यह पूरी कार्रवाई रजिस्ट्री के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर हुई।​मामला जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता शहर के छिपट्टी निवासी प्रवीन कुमार पुत्र गंगाराम ने कंदरौली वांगर परगना कन्नौज स्थित अपनी जमीन का बैनामा कराने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आवेदन किया था। यह भी पढ़ें- निगरानी के हत्थे चढ़ गया डीटीओ ऑफिस का घुसखोर लिपिक संग दलाल आरोप है कि इस सरकारी कार्य के बदले सब रजिस्ट्रार अश्विन कुमार वर्मा द्व...