रामपुर, फरवरी 10 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में नोटिसों की सुनवाई का काम जारी है। अब तक करीब 60 हजार से अधिक नोटिसों की सुनवाई का काम पूरा हो चुका है। काम में तेजी लाने व मतदाताओं की सहूलियत के लिए 2114 बूथों पर बीएलओ प्रतिदिन दो घंटे बैठेंगे। इस दौरान अनंतिम मतदाता सूची देखने के साथ ही फार्म छह, सात और आठ भी भरवाए जाएंगे। एसआईआर संबंधित जानकारी भी लोग बीएलओ से ले सकेंगे। जिले में सभी तहसीलों में 87 हजार नोटिस पर सुनवाई का काम जारी है। इस दौरान फार्म छह सात और आठ भरे जा रहे हैं। कई जगह फार्म सात भरने को लेकर शोर मचा है। कई राजनीतिक दल इसे नाम काटने की साजिश भी बता रहे हैं। आयोग के नियमानुसार एक बूथ लेवल एजेंट बीएलए फार्म सात एक बार में 10 लोगों का भरकर दे सकता है। आरोप है कि इसके बावजूद बीएलए द्वारा सैकड़ों की संख्या में लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.