गिरडीह, फरवरी 16 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के करनोडीह गांव में भू विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर ध्वस्त करने, फायरिंग करने व मारपीट कर नगदी लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में करनोडीह निवासी छोटू राणा ने सरिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि 15 फरवरी 2026 की रात करीब 12 बजे रामदेव यादव व कपिल यादव 20-25 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर जेसीबी मशीन से घर को पूरी तरह तोड़ दिया। घर में मौजूद मजदूरों के साथ लोहे के रॉड व पाइप से मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मजदूरों के पास रखे करीब 60 हजार रुपये नगद व मोबाइल फोन छीन लिए गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आवेदन में यह भी कहा गया है कि खाता नंबर-34, प्लॉट नंबर-1004 की एक एकड़ जमीन अपने...