इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा। विदेश से डॉलर भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवती से छह लाख से अधिक की ठगी कर ली। ठग ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए युवती को विश्वास में लेकर अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराए। काफी दिनों तक डॉलर न आने पर युवती को अपने साथ साइबर फ्रॉड होने का अहसास हुआ। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरालोकपुर निवासी शिवानी कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मई को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने बातचीत के दौरान खुद को भरोसेमंद बताते हुए युवती से लगातार संपर्क बनाए रखा। उसी दिन आरोपी ने तीन से चार बार बातचीत कर उसे अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने कहा कि वह उसके लिए 60 हजार डॉलर भेज रहा है। उसने दावा किया कि...