बिहारशरीफ, मार्च 5 -- 60 हजार टन धान खरीद लक्ष्य बढ़ाने के लिए विधायक ने दिया पत्र फोटो: डॉ. जितेंद्र केके 01: धान खरीद लक्ष्य बढ़ाने के लिए सहकारिता विभाग के सचिव को पत्र देते विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिला में 60 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने के लिए विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने सोमवार को पटना में सहकारिता विभाग के सचिव को पत्र दिया। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि धान का लक्ष्य 2025-26 के लिए एक लाख 22 हजार 85 टन है। यह गत वर्ष 2024-25 के लक्ष्य एक लाख 82 हजार 70 टन की तुलना में लगभग 33 फीसदी कम है। लक्ष्य में एक तिहाई कमि होने से किसानों और पैक्सों के लिए काफी समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि नालंदा में इस वर्ष अब तक 16 हजार 995 किसानों से एक लाख दो हजार 917 टन धान खरीद हो चुकी है। जबकि गत वर...