चंदौली, जून 3 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने जीटीआर ब्रिज के समीप से मंगलवार को एक तस्कर को 60 हजार रुपए मूल्य की 42 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला पुलिस टीम के साथ जीटीआर ब्रिज के पास संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर बैग में शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में है। यह भी पढ़ें- शिक्षक कॉलोनी स्थित घर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब व रैपर जब्त सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां एक तस्कर को टीम ने दबोचा। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने तस्क...