60 से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर शुरू
बदायूं, सितम्बर 2 -- बिल्सी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना' के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। योजना के पहले दिन बिल्सी बस स्टॉप पर यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों में उत्साह नजर आया।मुरादाबाद से बिल्सी पहुंची रोडवेज बस में सवार 60 वर्षीय पूनम योजना के तहत निशुल्क यात्रा करने वाली पहली महिला यात्री बनीं। परिचालक प्रभात सिंह ने उन्हें जीरो-बैलेंस का निशुल्क टिकट जारी किया। योजना के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी बिल्सी बस स्टॉप पर पहुंचे। जिला अध्यक्ष सुधीर सोमानी और जिला महामंत्री लोकेश वार्ष्णेय ने चालक और परिचालक प्रभात सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.