मुरादाबाद, अगस्त 26 -- मुरादाबाद, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृशक्ति योजना के जरिये 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार को पंचायत भवन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाएं रोडवेज बस में फ्री यात्रा करेंगी।पंचायत भवन में आयोजित मातृशक्ति को सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके बाद मंच पर रक्षाबंधन का उत्सव मनाते हुए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) व महिला मोर्चा की बहनों ने मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान और जिला सहकारी बैंक ...