60 साल प्लस महिलाओं को आज से निशुल्क यात्रा का लाभ: शर्मा
बाराबंकी, अगस्त 26 -- बाराबंकी, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' के शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। बुधवार से 60 साल या इससे ऊपर आयु की महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा मुख्यमंत्री ने शुरू करा दी। मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में माताओं, बहनों व बेटियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की माताओं, बहनों व बेटियों के सम्मान, सुविधा एवं सशक्तिकरण को समर्पित 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भी पढ़ें- वृद्ध महिलाओं को मुफ्त यात्रा महिला सम्मान, सुरक्षा की दिशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.