60 साल की उम्र से महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 10 पिंक ई-बसों का भी ऐलान
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। अब प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही देहरादून में महिलाओं के लिए 10 पिंक ई-बसें चलाने, महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती बैंक ऋण की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये करने और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक हाईटेक टॉयलेट विकसित करने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने चकरपुर स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह के दौरान ये घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। धामी ने कहा कि बहनों का प्रेम और स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है और राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.