हाथरस, अप्रैल 16 -- सिकंदराराऊ। तहसील क्षेत्र के गांव नगला बरी में बुधवार की सुबह अचानक गेंहू की फसल में आग लग गई। जिसके चलते लगभग 60 वीघा किसानो की लाखों रुपए की फसल जलकर राख हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। इसके बाद आसपास के किसानों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार हसायन ब्लॉक के गांव नगला बरी में गैस गोदाम के समीप अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिसमें राज किशोर, उदयवीर सिंह, राहुल यादव आदि किसानों की लगभग 60 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख। आग की घटना को लेकर किसानों में हडकंप मच गया। और सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंच गयी जिन्होने किसानों के सहयोग से आग पर काबू पा...