गाजीपुर, जून 17 -- गाजीपुर। परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए एस डबल डेकर बसों सहित कई वाहनों का चालान किया। अभियान के दौरान चार ओवरलोड वाहनों सहित कुल 60 वाहनों पर 2.5 लाख का जुर्माना लगाया गया और मौके पर दो लाख 30 हजार जमा कराया गया। यह कार्रवाई एआरटीओ धनवीर यादव, पीटीओ लव कुमार और चंदौली एआरएम की संयुक्त टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर की गई। टीम ने वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों का पालन कराना है। यह भी पढ़ें- परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली दो बसें सीज ओवरलोडिंग और बिना मानक के चल रहे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया...