झांसी, दिसम्बर 29 -- झांसी। नगर निगम के 60 वार्डो में क्षेत्रीय पार्षदों एवं जनसामान्य तथा आईजीआरएस द्वारा जगह-जगह क्षतिग्रस्त जालों की मरम्मत, नालियों की मरम्मत,पुलियों की मरम्मत की शिकायतें विभाग में निरन्तर मिल रहीं है। जिसका शीघ्र समाधान कराये जाने की आवश्यकता पड़ती है। इन सभी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त द्वारा स्किल्ड सुपरवाइजर, मिस्त्री, बेलदार एवं वेल्डरों की तैनाती के लिए टीम का गठन किया गया है। निगम सीमान्तर्गत क्षेत्रीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके क्षेत्र में आकस्मिक एवं आवश्यक कार्यो का समाधान उक्त रोड गैंग के माध्यम से शीघ्र कराया जाना सम्भव हो पायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.