मथुरा, मई 8 -- महानगर के चूना कंकड़ निवासी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने 60 वर्ष होते ही घर बैठे शूरू हो जायेगी वृद्धावस्था पेंशन की सरकारी घोषणा का हलवाला देते हुए हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में कहा कि उनकी (प्रार्थी की) उम्र 70 वर्षीय होने पर वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस याचिका की सुनवाई 11 मई को होगी। याचिका में कहा है कि उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन 5 दिसंबर 2025 को दिया। उसके बाद 29 दिसंबर को जिला समाज कल्याण अधिकारी मथुरा ने पेंशन स्वीकृति करके निदेशक समाज कल्याण लखनऊ को भेज दिया। इसके बाद 7 मार्च व 8 अप्रेल को जिला समाज कल्याण अधिकारी मथुरा ने निदेशक समाज कल्याण लखनऊ को उनकी पेंशन भुगतान के लिये पत्र लिखा लेकिन निदेशक समाज कल्याण लखनऊ से कोई जवाब आज तक नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- ...