60 वर्ष की उम्र पर शिक्षामित्र की संविदा होगी समाप्त
बलरामपुर, अगस्त 19 -- बलरामपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्र की संविदा 60 वर्ष की आयु पूरी होने के दिन स्वतः समाप्त मानी जाएगी। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से 508 और सर्व शिक्षा अभियान से 1212 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। ये शिक्षामित्र 1167 प्राथमिक विद्यालयों में तैनात हैं। बीएसए ने 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले शिक्षामित्रों की सूचना समय-समय पर विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.