सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति विशेष पेंशन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना व प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 3000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में यह विशेष पंजीकरण अभियान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक व ग्रामीण क्षेत्रों में 15 फरवरी से 15 मार्च तक संचालित किया जाएगा। यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्जवल त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के वे असंगठित श्रमिक पात्र होंगे, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये या उससे कम है...