60 वर्षीय वार्ड सदस्य पर किशोरी से छेड़खानी का आरोप
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय वार्ड सदस्य पर किशोरी से छेड़खानी और जबरन साथ ले जाने के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ बदसलूकी करते हुए हाथ पकड़कर जबरन ले जाने का प्रयास किया। घटना के बाद किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। एसडीपीओ-2 एसी ज्ञानी ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.