समस्तीपुर, मार्च 15 -- विभूतिपुर। शनिवार को भुसवर में छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि सअनि राजनाथ कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें शिवनाथपुर के संजय कुमार महतो व पत्नी बेबी कुमारी को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि भुसवर स्थित झोपड़ीनुमा घर में चौकी के ऊपर ब्लू रंग के दो बोरा में रखे उजले रंग की पॉलीथीन और एक हरे रंग के डब्बा से शराब बरामद हुई है। आरोपित दंपति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.