60 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
सीवान, अप्रैल 14 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। उखई गांव निवासी त्रिभुवन कुमार और गोबर चौहान को पुलिस ने रविवार की देर शाम 60 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव में कुछ लोग अवैध शराब के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और शराब को जब्त कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। पुलिस अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.