बलरामपुर, फरवरी 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में हाल ही में शामिल किए गए इटवा चौराहे के पास स्थित नए वार्ड में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। बरसात के मौसम में हालात और खराब हो जाते थे, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़कों पर जमा पानी के कारण राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कत होती थी। समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने लगभग 60 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। प्रस्तावित नाला इटवा चौराहे पर स्थित पानी टंकी से लेकर गौरा रोड पर नगर पंचायत सीमा तक बनाया जाएगा। यह क्षेत्र पूर्व में तुलसीपुर देहात गनवारिया के अंतर्गत आता था, जिसके चलते यहां आवश्यक विकास कार्य नहीं हो सके थे। नगर क्षेत्र में शामिल होने के बाद यहां तेजी से मकानों और दुकानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.