मधुबनी, अप्रैल 20 -- भरत प्रसाद लौकही,निज संवाददाता। लौकही थाना पुलिस और एसएसबी ने सोमवार को अहले सुबह नारी के निकट 397 किलो गांजा के साथ दो धंधेबाज को पकड़ लिया। धराये धंधेबाज की पहचान झहुरी गांव के धर्मेन्द्र कुमार यादव और कूड़ीवन गांव के बिलटू सदाय के रुप में की गई है। जब्त की गई गांजे की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गयी है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने बताया कि सभी गांजा 15 बोरियों में पैक था। धंधेबाज द्वारा नेपाल से लाकर इसे पश्चिमी कोसी नहर पुल के नीचे रखा गया था। धंधेबाजों की संख्या 10 से 15 के करीब थी। पुलिस व एसएसबी की टीम को देखते हीं सभी भाग गये। जवानों ने दो को खदेड़कर पकड़ लिया। मौके पर सीओ अमर कुमार चौधरी भी थे। अधिकारी के समक्ष जब्त गांजा का वजन किया गया। इधर दोनों गिरफ्तार अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.