मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरनगर खालापार थाने में अंतर्राराष्ट्रीय निवेश कराकर ठगी करने वाले लविश चौधरी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी लविश ने 18 लोगों से क्यूएफएक्स ट्रेडिंग कंपनी में निवेश का झांसा देकर लगभग 60 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने उन्हें प्रतिमाह पांच प्रतिशत कमाई का लालच देकर निवेश कराया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।खालापार निवासी शिक्षक दीन मोहम्मद ने कोर्ट के आदेश पर खतौली निवासी लविश चौधरी उर्फ नवाब के रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी ने वर्ष 2021 में क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड नाम से कंपनी संचालित की थी। कंपनी का कार्यालय अमृतसर, पंजाब में बताया गया। जिसमें देशभर से अपने दलालों के माध्यम से लोगों से निवेश कराया था। निवेशकों को कुछ माह के लिए पांच प्रतिशत रिटर्न प्रतिमाह ला...