60 लाख की चोरी में ब्वायफ्रेंड संग पकड़ी गई कुत्ते के लिए रखी गई नौकरानी
कानपुर, जून 25 -- कानपुर, संवाददाता। स्वरूप नगर में कारोबारी के घर से नौकरानी ने ही 60 लाख रुपये का माल पार किया था। पुलिस ने मामले में किशोरी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कारोबारी ने किशोरी को पालतू कुत्ते की देखरेख के लिए नौकरी पर रखा था। दूसरे दिन ही किशोरी घर साफ कर अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए लखनऊ, अजमेर और माउंट आबू चली गई। इस दौरान किशोरी ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की और उसके प्रेमी ने अपने एक मित्र को कॉल की। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी को चोरी के माल के साथ दबोच लिया। साथ ही आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का ब्रेसलेट खरीदने वाले सर्राफ को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वरूप नगर निवासी विकास शुक्ला का रेस्टोरेंट, स्वीट हाउस और आयुर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.