जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेपदुर की ग्रामीण पुलिस ने बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिनकन स्वाइं ओडिशा के पूरी जिला के निमापाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 113 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है। मंगलवार को ग्रामीण एसपी शुभम कुमार अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर बंगाल के खड़गपुर जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को कार के साथ रोका। तलाशी के दौरान कार से 113 किलो गांजा बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...