कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को टाटमिल से अफीमकोठी सहित आरटीसी के तहत चयनित 14 मार्गों में से पांच का स्थलीय दौरा कर वहां जाम के कारण और निवारण का आकलन किया। इस दौरान रोडवेज बसें पुल से लेकर फुटपाथ तक घेरे खड़ी मिलीं। झकरकटी पुल के नीचे से टाटमिल तक सर्विस लेन पर तीन-तीन, चार-चार फीट कीचड़ का अंबार लगा मिला। ट्रैफिक टीम ने 60 रोडवेज बसों के चालान किए तो 98 उन ई-रिक्शों के चालान हुए जिनके मालिकों ने अभी तक सेक्टरवार चलने का पंजीयन ही नहीं कराया था। तीन वाहनों को क्रेन से खिचवा सीज कराया गया। रवींद्र कुमार के निर्देश पर टीआई पूर्वी जोन सहित रेलबाजार पुलिस ने टाटमिल से झकरकटी और फुटपाथ तक सजे ठेला-ठिलियों का चालान कराए। टीआई को निर्देशित किया गया कि सड़क पर फुटपाथ घेर खड़े होने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.