बरेली, मई 6 -- शाही, संवाददाता ।मंगलवार को गांव आमौर में 60 रुपयों के लेन-देन के विवाद में दुकानदार व उसके परिजनों ने एक महिला को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और घूसों से पीटा।विमला देवी पत्नी लाल सिंह ने बताया उसने गांव की दुकान से 100 रुपये का सामान उधार लिया था। उसने दुकानदार को 100 रुपये दे दिए थे। आरोप है दुकानदार पूरे रुपए देने के बाद 60 रुपए बकाया बताकर मांगने लगा। इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दुकानदार ने गाली-गलौज कर विमला को पीटना शुरू कर दिया। बचाने पहुंचे विमला के पुत्र पंकज को भी पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों ने उन्हें बचाया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार विनोद, सतीश, खुशबू और आकाश पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...