नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Paisalo Digital share: बीते मंगलवार की सुस्ती के बाद बुधवार को एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार गुलजार हो गया। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को कुछ पेनी शेयरों में भी जबरदस्त तेजी आई। ऐसा ही एक पेनी शेयर- Paisalo डिजिटल लिमिटेड का है। इस कंपनी के शेयरों में बुधवार को 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा। यह शेयर 59.22 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 20 पर्सेंट उछलकर 71.06 रुपये तक जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस भी है। शेयर के 52 हफ्ते के लो की बात करें तो 29.88 रुपये है। शेयर का यह भाव पिछले साल अगस्त महीने में आया था। बहरहाल, आइए जानते हैं कि अचानक ऐस क्या हुआ कि Paisalo डिजिटल लिमिटेड के शेयर पर निवेशक टूट पड़े।तेजी की वजह? दरअसल, इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ने बताया कि उसके प्रमोटरों ने ओपन-मार्केट से ...