चित्रकूट, मार्च 10 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र के हन्ना विनैका निवासी लवकुश ने तहरीर देकर गांव के विवेक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि वह अपनी दुकान में बैठा था। तभी सरसों का तेल बेचने आए विवेक ने रेट पूंछा। जिस पर उसने 45 रुपये प्रति किलो खरीदने की बात कही। जिस पर विवेक भड़क गया और कहा कि दूसरा दुकानदार 60 रुपये में ले रहा है। इसके बाद उसने गालीगलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.