60 रिटायर शिक्षकों को पूर्व कुलपति वैशम्पायन ने सम्मानित किया
कानपुर, सितम्बर 6 -- कानपुर। कानपुर विश्वविद्यालय सेवा निवृत्त शिक्षक संघ ने सीएसजेएमयू कैम्पस में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि सीएसजेएमयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जेवी वैशम्पायन एवं विशिष्ट अतिथि महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ल ने इसका उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। योग्य शिक्षक वही है जो आगे भी अपना कार्य करना जारी रखे। मुख्य संरक्षक डॉ डीएन रायजादा ने शिक्षकों के अच्छे स्वास्थ्य एवं अच्छे भविष्य की कामना की। संघ के संयोजक डॉ. गिरिजेश लाल श्रीवास्तव ने संस्था की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। शिक्षकों की समस्याओं को गिनाते हुए मांगें रखीं। यहां 60 शिक्षकों का सम्मान किया गया। डॉ पूनम द्विवेदी, डॉ. नीलम त्रिवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.