आगरा, मई 15 -- श्री हरीऊषा फाउंडेशन की ओर से आरोग्यम निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बीपी, शुगर, थायरॉइड सहित अन्य सामान्य जांचें की गईं और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉ. दिलीप कुमार ने करीब 60 मरीजों की जांच कर उच्च रक्तचाप, शुगर और कुपोषण के लक्षणों के संबंध में परामर्श दिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिपाल सिंह ने कहा कि कुपोषण एक बड़ी समस्या है, जिसका समाधान जागरूकता से ही संभव है। इस अवसर पर सचिव रविंद्र प्रताप सिंह, भावना सिंह, यशिका सिंह, प्रमोद रघुवंशी, कर्मवीर सिंह, गोपाल शर्मा और राहुल लवानियां मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की मुफ्त जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...